मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के थाना परिसर के सामने,बंसोही पुलिस चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान सघनता से चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दर्जनों बाइक सवार लोगों से जुर्माना राशि वसूल किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में थाना परिसर गेट के सामने सहित बंसोही पुलिस चेक पोस्ट आदि स्थानों पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी रामचंद्र मांझी दल बल के साथ मौजूद रहें।