मशरक के युवक की ट्रेन से गिरकर वैशाली के सराय में मौत,प्रतियोगिता परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जा रहा था

मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र के सनौली पंचायत के सनौली के युवक की बीती रात्री सराय (वैशाली) मे ट्रेन से गिरकर मौत हो गई युवक पटना से मुजफ्फरपुर इन्कम टैक्स का परीक्षा देने जा रहा था युवक की पहचान सनौली गाँव निवासी सुशील कुमार शर्मा (22वर्ष) पिता अखिलेश शर्मा के रूप में हुईं हैं वह पटना रहकर पढाई करता था युवक की ट्रेन से गिरने की खबर वहाँ के पुलिस द्वारा मशरक थानाप्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा को मिली जिसकी जानकारी के बाद थाना प्रभारी ने सनौली पंचायत के मुखिया पुत्र संतोष परमार को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद मुखिया पुत्र संतोष परमार मृत युवक के परिजनों को लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर पहुँचे और शव को लेकर सनौली गाँव पहुँचे और दाह संस्कार किया । घटना के बाद मृत सुशील के परिजनों में कोहराम मच गया है