आरएसए ने परीक्षा विभाग का कार्यालय समय पूर्व बंद होने पर जताया आपति
छपरा(05जनवरी 2019) : आर एस ए के कार्यकर्ताओं के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा कैंपस में परीक्षा विभाग 2:00 बजे बंद होने के कारण आक्रोश प्रकट किया गया एवं परीक्षा विभाग के वस्तु स्थिति को सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर चलाया गया। मालूम हो कि परीक्षा विभाग में कई ओएसडी बहाल किए गए हैं। लेकिन कर्मचारि केवल एक है जिसके कारण स्नातकोत्तरएवम स्नातक के अंकपत्र सुधार नहीं हो पा रहे हैं। आज सैकड़ों छात्र परीक्षा विभाग बंद होने के कारण कोई कार्य नहीं हुआ ।जैसे ही संगठन के द्वारा आक्रोश प्रकट कर सोशल मीडिया पर लाइव गया गया। ओएसडी भागे भागे आए परीक्षा विभाग के ताला खुले। लेकिन उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी नहीं है इसलिए कोई भी काम नहीं हो रहा है। हम लोग कुलपति से आग्रह किए हैं 15 तारीख के बाद कोई कर्मचारी आएगा तो काम होगा। इस पर संगठन के नेता और आक्रोशित हो गए ।संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह काउंसिल मेंबर अर्पित राज गोलू ने कहा कि कुलपति यहां के छात्रों का कैरियर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। छात्रों का कोई कार्य नहीं हो रहा है जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी इस अवसर पर संगठन के छात्र नेत्री रामजयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के संयुक्त सचिव पूनम कुमारी ,परमजीत कुमार ,प्रमेंद्र कुमार सिंह, भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।