मशरक (सारण)। मशरक के लखनपुर गोलम्बर पर पुलिस जवान द्वारा बालू लदे ट्रक से वसूली का एक वीडियो वायरल हो गया हैं। जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में बालू लदा ट्रक छपरा से मशरक होते हुए गोपालगंज की ओर जा रहा है।वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी लखनपुर गोलम्बर पर अवस्थित माइल बोर्ड के पास बालू लदे ट्रकों को रोकर रूपये ले रहा है और वहीं पर थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी खड़ी हैं। विडियो कब का हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विदित हो कि इससे पहले भी ट्रको से अवैध वसूली में सारण एसपी के द्वारा कारवाई की गयी हैं। बावजूद कोई सुधरने का नाम नही ले रहा है।