डोरीगंज(सारण)
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के दक्षिणी छोड़ के पास बालु लाने जा रही ट्रक चालक से लूटपाट करने एवं चालक को पैर मे गोली मार जख्मी कर देने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे चालक ने फर्द ब्यान दर्ज कराया है जिसमे कहा गया है कि मै गोपालगंज से ट्रक लेकर बालु लाने के जा रहा था तभी आरा छपरा पुल के दक्षिणी छोड़ के पास गाड़ी खड़ी कर पेशाब करने के लिए उतरा तभी तीन – चार की संख्या मे अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के लिए हमला कर दिया और फायरिंग की जिसमे एक गोली मेरे पैर मे लगी वही हमले मे खलासी का सर फट गया ।
सुचना पर पहुंचीं पुलिस दोनो घायलों को बबुरा मे प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि दो से तीन बजे के करीब अज्ञात अपराधियों द्वारा ट्रक चालक लूटपाट के लिए हमला किया गया है दोनों चालक एवं खलासी को इलाज के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments