सारण:-राशनकिरासन को लेकर लाभूकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पर किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर /सारण

संवाददाता-अमनौर.प्रखंड के धोबाही गांव के डेढ दर्जन से अधिक लाभूकों ने राशन  -किरासन को लेकर प्रखंड कार्यालय पर  विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रजनीश राय ,माधो सिंह , अरविन्द कुमार , धनंजय कुमार , राधेश्याम सिंह ,रविन्द्र कुमार , शैलेन्द्र कुमार , रामचन्द्र सिंह , जयदयाल सिंह ,  रामरतन प्रसाद , चुलाई सिंह , रामदेव सिंह व राजेश्वर प्रसाद आदि ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी व विभाग की लापरवाही के कारण रासन कार्ड  व वितरण सूची में नाम रहते हुए  लगभग दो वर्षों से रासन -किरासन से वंचित रखा गया है. पंचायत के डीलर से लेकर प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाते रह गये. पर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ.  इसको लेकर कई बार लिखित शिकायत भी की गयी. बावजूद भी  सरकार के इस संसाधन से हम जैसे गरीबों को वंचित रखा गया है. प्रदर्शनकारियों ने उक्त समस्या को लेकर आपूर्ति कार्यालय में लिखित आवेदन देकर समस्या के  यथाशीघ्र  निदान की मांग किया.  रजनीश राय ने अधिकारियों व संबंधित डीलर पर सरकार द्वारा उपलब्द्ध लोककल्याणकारी संसाधन से वंचित करने का आरोप लगाया. इधर सीओ मनोज श्रीवास्तव ने कहा  उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच कर समस्या का निष्पादन किया जायगा .