👉कुंज बिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर “मधेपुरा👈


बोल बम सेवा समिति चौसा बाजार के द्वारा हजारों कांवरियों की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें गर्म ,पानी ,चाय ,दवाई, फल आदि की व्यवस्था की गई। बाबा सिंहेश्वर स्थान को जाने वाले कांवरिया जो द्वितीय सोमवारी को बाबा को जलाभिषेक करेंगे ।इस रास्ते हजारों की संख्या में डाक बम जाती है ।
बाबा सिंघेश्वर के लिए सुल्तानगंज से जल उठाकर नवगछिया, चौसा देते हुए मधेपुरा से होकर सिंघेश्वर स्थान को जाती है ।
बड़ी धूमधाम के साथ बोल बम का नारा लगाते हुए कांवरिया का जत्था केसरिया रंग में रंगे वस्त्रों से भक्तिमय बनाकर जलाभिषेक करने सिंघेश्वर स्थान को जाती है। 
जगह-जगह  बोल बम सेवा शिविर द्वारा कांवरिया के स्वागत में रात भर स्वयं सेवी लगे रहते हैं ।आज इसी माजरा को बोल बम सेवा समिति चौसा मधेपुरा के द्वारा देखा  गया जहां दर्जनों स्वयंसेवी कांवरिया के सेवा में तत्पर दिखे।

 मुख्य रूप से निर्मल अग्रवाल  ,श्याम अग्रवाल, मनोज चौधरी, सत्तन मंडल ,चितरंजन कुमार, पप्पू चौधरी, राजेश अग्रवाल ,अर्चित चौधरी ,प्रशांत अग्रवाल एवं राजेश कुमार राजा पैक्स सदस्य सक्रिय रुप से कांवरियों की सेवा में जुटे रहे ।सेवा स्थल से लेकर मार्ग के कुछ दूरी तक लाइट की पूर्ण व्यवस्था की गई थी।
बाबा सिंहेश्वर शिवलिंग दर्शन :-