सिवान :नीतीश के नेतृत्व में बिहार तरक्की की राह पर 
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में जदयू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर
मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना, शराब बंदी, बाल विवाह, दहेज मुक्त विवाह, शौचालय, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, हर घर जल नल योजना आदि पर चर्चा हुई तथा मुख्यमंत्री के उद्देश्यों को हर गांव एवं घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर अग्रसर है तथा अन्य प्रदेशों में भी बिहारियों को सम्मान मिल रहा है। गोरेयाकोठी विधानसभा संगठन प्रभारी सह रामदेव सिंह समाजवादी विचार मंच की अध्यक्ष निभा सिंह के नेतृत्व में गोरेयाकोठी के कोकिलहाता बाजार में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के जिला प्रवक्ता निकेशचंद्र तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष आजाद खान, मो. किताबुद्दीन, आमोद प्रियदर्शी, अनिल प्रसाद,
हरकिशोर सिंह, वीरेंद्र कुमार, शेषनाथ, नवीन जी, भगवत सिंह, डुडू कुमार आदि उपस्थित थे।
सिसवन के मेहंदार मंदिर स्थित विवाह भवन में सत्येंद्र भारती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन को जदयू नेता अजय कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य विजय कुमार वर्मा, अनिता कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, प्रखंड प्रभारी विजय वर्मा शामिल हुए। सम्मेलन में सिसवन प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पुनदेव सिंह, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष स्वामीनाथ राम, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।
 गुठनी बाजार के उत्तर के मठिया के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि दारौंदा विधायक कविता सिंह, जिला महासचिव बैरिस्टर यादव,
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर विकास राय,
विपिन सिंह, भीम पटेल, पुनीत सिंह, सुदामा ठाकुर, मनोज ठाकुर, अमित सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
पचरूखी प्रखंड मुख्यालय स्थित चीनी मिल परिसर में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, टुनटुन प्रसाद, तारकेश्वर सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, प्रखंड युवा अध्यक्ष महावीर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर इंटर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिराम कुशवाहा ने की। इस मौके पर जदयू के पूर्व अध्यक्ष मुर्तुजा अली, पूर्व प्रमुख डॉ. संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सैयद नजमुल होदा,  युवा जदयू अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल, जिला जदयू के उपाध्यक्ष आमोद प्रियदर्शी, दरवेश राम, जिला प्रवक्ता निकेश चंद तिवारी, अशोक शर्मा, गौतम प्रसाद, डॉ. धुरंधर प्रसाद, मो. सनाउल्लाह, राजकुमार प्रसाद, सत्येंद्र ठाकुर, शिवजी ठाकुर आदि उपस्थित थे।
बसंतपुर आइटीआइ परिसर में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो ने की। इस मौके पर विधायक श्याम बहादुर
सिंह, विश्वंभर सिंह, संदेश महतो, अशोक प्रसाद, मजिस्टर साहनी, रामा सहनी, हरिशंकर सिंह, सुरेश सहनी, उपेंद्र कुमार पाल, गोवर्धन
प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
मैरवा में नगर धर्मशाला में जदयू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल ने की। इस मौके पर जदयू राज्य परिषद सदस्य नुरूल होदा, जिला पार्षद लालबाबू प्रसाद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहन प्रसाद राजभर, कलमजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोरंजन श्रीवास्तव, युवा जदयू जिला सचिव फरीद खान, डॉ. बसंत राजभर, सुरेंद्र प्रसाद, जिला महासचिव पप्पू श्रीवास्तव, बसावन कुशवाहा, भरत कुशवाहा, रामधनी राम, ब्रजकिशोर सिंह, कामेश्वर साह, धर्मनाथ उपाध्याय, रामसकल सिंह, हरि नारायण सिंह, योगेंद्र गुप्ता, दारोगा सिंह, चंदन कुमार, श्रीराम गोड आदि उपस्थित थे।
दरौली मुख्यालय स्थित परिसदन परिसर में मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ मोटे सिंह की अध्यक्षता में जदयू का कार्यकर्ता
 सम्मेलन किया गया। इस मौके पर राजकिशोर सिंह उर्फ राजू सिंह, हामिद राजा, ललन चौधरी, मनोज दुबे, जयनाथ राय, त्रिभुवन मिश्रा, लगन पासी, मिठू पासवान, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।
आंदर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह की अध्यक्षता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह, 
शंभू प्रसाद, हरदेश्वर सिंह, लालबाबू कुशवाहा, मनोज सिंह, रमाकांत पाठक, बलिया पोखरा के मुखिया मुन्ना मांझी, संजय बैठा, बादशाह सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय सिंह, सरपंच बचेंद्र राम, श्रीभगवान साह, रामबहादुर भगत, उमेश राम, प्रेमप्रकाश पांडेय, गुलाब गुप्ता, जवाहर गोड़,
रामप्रसाद भगत आदि उपस्थित थे।