
भेल्दी।सिंडिकेट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सुधीर कुमार सिंह,आशुतोष कुमार, संजय राय, संजय गुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव, अभिमन्यु पाण्डेय के योगदान से समाजसेवी प्रेमचंद पासवान अजय पासवान तथा रामगढ़ा मुखिया महेश राय, मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह द्वारा पूरी सब्जी जलेबी का भंडारा का आयोजन रायपुरा पंचायत के अदमापुर गाँव मे किया गया।जिसमें ग्रामीण तथा समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिंडीकेट बेल्फेयर सोसाइटी के सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आगे भी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग के लिए निरंतर हरसंभव तत्पर रहेंगे। इस नेक कार्य के लिए ग्रामीण तथा समाजसेवियों ने सिंडिकेट वेलफेयर सोसाइटी को धन्यवाद दिया। मदारपुर मुखिया उमेश सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करना ही सच्चा पूजा है। मुसीबत में घिरे लोगों की हर संभव मदद करना ही हमारा धर्म है।




Recent Comments