मढ़ौरा मसहां को हराकर जीता लेरुआ टी- ट्वेन्टी कप

मढ़ौरा ।

प्रखंड के लेरुआ राम लाल स्टेडियम में खेले गए लेरुआ टी- ट्वेन्टी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैंच मसहां और मढ़ौरा के बीच खेला गया।
फाइनल मैंच में मढ़ौरा ने 16 ओवर में 161 रन का लक्ष्य दिया । जिसके जवाब में खेलने उतरी मसहां की पूरी टीम 125 रन पर ही सिमट गयी ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मढ़ौरा टीम के राहुल कुमार को 52 रन और 1 विकेट लेने पर तथा मैन ऑफ द सीरीज के लिये मढ़ौरा टीम के छोटु कुमार को चयनित किया गया । विजेता टीम को तेजपूरवां पंचायत के पूर्व मुखियां प्रतिनिधि परमात्मा राय ने विजेता कप प्रदान किया । इस दौरान परमात्मा राय ने कहा कि खेल ही वह साधन है जो समाज में मिल्लत और सद्भाव को बढ़ाता है ।