मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के उद्धाटन मैंच में मशरक ने बिक्रमपुर को हराया

मढ़ौरा ।
थाना के पीछे चीनी मिल खेल मैदान में बुधवार से शुरू हुये मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के उद्धाटन मैंच में मशरक ने बिक्रमपुर को हराकर अगले दौड़ में प्रवेश कर लिया । बिक्रमपुर ने टास जीतकर पहले खेलते हुये 168 रन बनाये । जबाब में मशरक की टीम ने कोका की नवाद 129 रन की पारी की बदौलत दो ओवर पहले ही मैंच जीत लिया । इसके पूर्व मच का उद्धाटन वाईपील मशरक के संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया । सुधीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी ग्रामिण क्षेत्र में प्रतिभावान है , इन्हे अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है । क्षेत्र में उनके आयोजन के बाद से स्तरीय क्रिक्रेट ट्रुर्नामेंट के आयोजन की संख्या बढ़ी है । इससे खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और उनकी प्रतिभा भी सामने आ रहा है । सिधीर सिंह ने खेल और खिलाड़ियों के लिये सदैव आगे रहकर नेतृत्व की बात कही और आयोजन कमिटी के प्रयास को सराहा । आयोजनकर्ता में राजीव सिंह उर्फ पेंटर, मोनू सिंह, सोनू सिंह, विकास सिंह, गुड्डु सिंह, आशु सिंह, मंटू सिंह, गौरव सिंह ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अनुमंडल के अच्छे खिलाड़ियों कप तय किया जायेगा । इस दौरान युवराज भास्कर, नौशाद आलम , मन्टू सिंह सहीत अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments