नचाप गांव में निर्मित चंद्रयान-3 का मॉडल पंडाल क्षेत्र में बना आकर्षण का केन्द्र

मांझी(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में वसंत पंचमी व सरस्वती पूजा समारोह पूर्वक मनाया गया। अधिकांश गांवों के चौक-चौराहों व मुहल्लों में बने आकर्षक पंडालों में विद्या की देवी माँ शारदे की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जिसमें उत्साह के साथ बच्चों व ग्रामीणों ने भी भाग लिया। नचाप गांव में निर्मित चंद्रयान- 3 का मॉडल पंडाल क्षेत्र के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। जहां विभिन्न जगहों से पहुंचे लोग एक सेल्फी लेना नही भूल रहे। वहीं कई अन्य जगहों पर बने पंडाल आकर्षण के केन्द्र थे। मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा सहित पुलिस ने कई पूजा-स्थल पर पहुंच कर विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं मूर्ति विसर्जन को लेकर पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिया।