मढ़ौरा पुलिस ने जितेंद्र सिंह हत्याकांड का किया उद्भेदन
मढौरा /सारण
स्थनीय थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी जितेन्द्र सिंह हत्याकांड का ऊद्भेदन पुलिस ने पांच महीना बीतने पर किया । शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुये इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की हत्या कांड की गुत्थी कांड के आई ओ राम प्रवेश उरांव ने उद्भेदन कर दिया । इसके लिये पुलिस ने हत्याकांड के मुख्यआरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेकही गांव निवासी देवेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ फिरोज को 48 घंटे के लिये रिमांड ली थी । पुलिस के समक्ष मामले की सारी पोल खोलते हुये फिरोज ने हत्या मे अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया । पुलिस को दिये बयान मे हत्या कांड का अभियुक्त फिरोज ने बताया की आर्मी मे बहाली में आरा जिला के मुन्ना सिंह से मन मुटाव हो गया था। दोनों आर्मी बहाली के एजेन्ट के तौर पर साथ मे काम करते थे । मनमुटाव की के कारणो को बताया की मृतक जितेंद्र सिंह ने एसपी मनु महाराज से सम्पर्क बनाकर मुन्ना सिंह की गिराफ्तारी करा दिया था । उस समय से मुन्ना सिंह जानी दुश्मन बने हुये थे । बहाली के काम के सिलसिले मे फिरोज मुन्ना सिंह के सम्पर्क में आया था और उनके कहने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर एस एच -73 पर छोटू होटल के समीप गोली मार हत्या कर दिया था ।
विदित हो की नौतन निवासी 40-वर्षीय जितेन्द्र सिंह की हत्या 28 अगस्त 17 को देर संध्या एस एच 73 पर नौतन गांव के छोटू लाइन होटेल के समीप गोली मार कर अपराधियों ने कर दिया था ।एएसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा बनाई गई पुलिस टीम ने मृतक के भाई द्वारा दर्ज नामजद प्राथमिकी के चार अभियुक्तो को घटना के ही रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । जिसमे श्यामा तिवारी , जितेन्द्र प्रसाद , शत्रुघ्न सिंह और करीमन कुमार का नाम शामिल था ।