सारण :जदयू कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

छपरा
गुरूवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला जदयू कार्यकारणी वरिष्ठ नेता प्रकोष्ठ अध्यक्षो की सयुक्त बैठक पार्टी के जिला कार्यालय साधनपुरी छपरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया । जिला अध्यक्ष ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा की वर्तमान समय में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओ को अपने विचार धारा एवं सरकार के जनसरोकार से सम्बंधित योजनाओ की जनकरीयो से लैस करने का फैसला किया है ।बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव सह सारण संगठन प्रभारी मनजीत सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा की आप सभी पार्टी के नेता कार्यकर्ता बधाई के पात्र है । जिन्होंने पार्टी के हर कार्यक्रम को सफलता के साथ बुलन्दियों तक पहुँचाने का काम करते है । पार्ट ने सभी कार्यकर्ताओ को वीचारधारा से लैस करने पर बल दिया साथ ही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी तथा बिहार के विकाश के लिये चलाय जाने वाले विभिन योजनाओ को जनता के बीच ले जाने का आव्हान किया । माननीय मुख्यमंत्री के नजरिया से जनता को अवगत करना है । पुरे जिले में एक ही दिन 25 फरवरी को सभी प्रखण्डों में प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रदेश से प्रशिक्षित होकर आये है अब वे पंचायत स्तर के कार्यकर्ता समर्थको को प्रशिक्षित करेगे ।

वरिष्ठ नेता ललनदेव तिवारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अनिवार्यर्ता वताते हुये कहा कि हमारे नेता नितीश कुमार समाजवादी विचारो को लागु करना शुरु कर दिया है । जो समाज के सम समर्ग वीक्षक लिए जरीरि है । पूर्व जिला अध्यक्ष तपेस्वर सिंह ने नितीश कुमार को बेदाग नेता बताते हुये उनके कार्यकर्मो को जनजन तक पहुँचाने का आग्रह किया । पार्टी के वरीय नेता बरजकिशोर सिंह ने पार्टी कार्यक्रमो का स्वागत करते हुये प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला के अयोजन को पार्टी के लिये उपयोगी बताया बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने टूटते परिवार को जोरने घुटते इंसान को खरा करने समाज के सभी वर्गो के हितो की सुरक्षा करने तथा हर संकट का सामना करने की हौसला के साथ बिहार
के विकाश के लिए नितीश मॉडल को अनियार्वता बताया बैठक में यह तय किया गया की प्रत्येक प्रखण्ड में सप्ताह में एक दिन जनता के दरबार मे जदयू परिवार कार्यक्रम चलाया जाये इसमें लोगो से सरकार से फिडबैक लिया जाये । उनकी समस्याओ को संग्रहित कर समाधान के प्रयास किये जायेगे। इसके लिये प्रखण्ड अध्यक्ष एक दस सदस्यीय जनशिकायत निवारण समिति बनाये । जो समसेयो का स्मधान करेगी बैठक के अंत में पंचायत अध्यक्ष वीर बहादुर राम के असम्यक निधन पर दो मिनट का मौन रख क्र श्रधांजलि अर्पित की गई। बैठक में संतोष महतो जिला महाचिव नवल किशोर कुशवाहा पशुपतिनाथ नाथ पटेल मनोज पटेल कुसुम रानी राजकुमार कुशवाह रेयाज ब्जैर अजय राय मनोज सिंह आनन्द किशोर सिंह भोला सिंह इस्वर राम केस्वर नट सुरेन्द्र पटेल इम्तेयाज परवेज सविता सिंह बाल्मीकि पाठक अनवर मन्सूरी हरेन्द्र प्रसाद अख्तर अली सहित कई अन्य भी थे ।