सीवान में तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रक ने पान की गुमटी तोड़ते हुए मार्केट में घुसी, बाल-बाल बचे लोग
✍🏻कुमार विपेन्द्र

सिवान :जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गमहारिया बाजार के समीप उस समय एक बडी दुर्घटना होते होते बच गई जब बालू लदा अनियंत्रित ट्रक पान की गुमटी को तोड़ते हुए दुकान मे घुसा। इस घटना के बाद दो दुकान पूरी तरह नस्ट ही गए।दुकान के पास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना आज अहले सुबह की है।गम्हरिया बाजार के समीप एनएच 85 पर तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की पूरब में एक पान की गुमटी को तोड़ते हुए प्रियम राज सिंह के मार्केट में आ घुसी जिसमे काफी नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।हालांकि यह दुर्घटना अहले सुबह की है जिससे वहां कम ही लोग थे।अन्यथा कइयों का बुरा हाल हो जाता।सामान्यत: दिन के समय उक्त जगह पर काफी भीड़ होती है।




Recent Comments