
कांग्रेस पार्टी अपने विपक्षियों को भी मान सम्मान देती है:जिलाध्यक्ष
तरैया(सारण)20.07.2018:
कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने विपक्षी पार्टी को भी मान सम्मान देती है।हम किसी को अपशब्द नही कहते है।आज विश्व स्तर पर भारत की पहचान कांग्रेस के बदौलत ही है।कांग्रेस संस्कृति से चलती हैं।उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर सिंह ने प्रखंड के भटौरा गांव में पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह की आवास पर आयोजित सीनियर सीटजेन सम्मानित समारोह में कही ।आगे उन्होंने कहा कि हवा व झूठ के सहारे मोदी सरकार चल रही हैं।वही मोदी के सारे वादे झूठे निकले ना ही काला धन देश मे वापस आया, ना ही जन धन खाते में किसी रुपये आये।यह सरकार पूजीपतियों का सरकार हैं।पार्टी किसानों के ऋण माफ कराने के लिये धरना बैठी थी।परंतु पूजीपतियों का ऋण माफ हो गया।वही किसानों की ऋण नही माफ हुआ। इधर पार्टी के वरिष्ठ नेतागन को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता धनंजय कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर एवम माला पहनाकर कर सम्मानित किया।उक्त मौके पर बच्चा तिवारी, हरेश यादव , कन्हैया गिरि , डॉ. संजय सिंह, शंकर चौधरी,नुरुल हक व अन्य मौजूद थे।सभा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार सिंह एवं मंच का संचालन बच्चा तिवारी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय मुखिया रीना देवी ने किया।




Recent Comments