दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण) मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को सिहोरियां नें सम्मानित समाजसेवी सह शिक्षक अशोक प्रसाद के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रामचक निवासी अंजली कुमारी ने 442 अंक ,सिहोरियां निवासी विपिन कुमार ने 424 अंक ,ग्यासपुर निवासी प्रिंस कुमार ने 416 अंक ,रामचक निवासी सुजीत कुमार ने 413,अंजली कुमारी द्वितीय ने 415 व बरदहियां निवासी प्रिंस कुमार ने 412 अंक प्राप्त करते हुए मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान कार्यक्रम ऑक्सफोर्ड कोचिंग के परिसर में आयोजित किया गया था।