मढ़ौरा के नाग मंदिर मे नागपंचमी पर जुटी भीड़, जागरण का हुआ आयोजन

मढ़ौरा (सारण):
नगर के वार्ड 14 सब्जी बाजार स्थित नाग मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर भव्य पूजा का आयोजन किया गया । पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया वहि सैकड़ो की संख्या में जुटे श्रधालूओं पूजा अर्चना की । बताया जाता है कि नागपंचमी के दिन एक नाग जोड़ा प्रेमालाप कर रहे थे । इस दौरान किसी ने नाग को मार दिया । इस धटना से दुखित नागिन उसी स्थान पर शोकाकूल रूकी रही अौर शोक में उसने भी अपने प्राण त्याग दिये थे । तब स्थानीय लोगों ने उसी स्थान पर एक मंदिर बना कर उनकी पूजा करनी शुरू कर दी थी । तभी से यहां नागपंचमी के दिन विशेष पूजा का आयोजन होता रहा है । पूजा समिति के तरफ से संध्या देवी जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें आये कलाकार ने ईश्वर की स्तुति के साथ कई देवी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया । इसके पूर्व जागरण कार्यक्रम का उद्धाटन नगर के मुख्य पार्षद ललन राय ने किया । मुख्य पार्षद ने कहा कि हमारे धर्म मे नाग को भी देवता मान उनकी पूजा की परंपरा है जो सभी के साथ प्रेम का संम्बंध रखने का संदेश देता है । इससे सभी को प्रेरित होने की आवश्यकता है ताकी समाज में सौहार्द बना रहे । इस अवसर पर वार्ड पार्षद जितेन्द्र साह व्यवस्था मे जटे रहे। पूजा समिति के दीपक,सुरेन्द्र,निरंजन,चंदन,पिंकू,मदन, अजीत, राजकुमार, प्रकाश, मनोज आदि प्रसाद वितरण सहीत अन्य कार्यो में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया ।
साभार – संजीव कुमार दैनिक
भास्कर मढ़ौरा सारण