
मशरक में शहीद सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार की याद में कैण्डल मार्च निकाला गया
#श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मशरक(सारण)मढौरा थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार के बीचो बीच मंगलवार की शाम एसआईटी टीम और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसआईटी टीम के सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार साह व सिपाही फारूख आलम शहीद हो गए । बुधवार को मशरक बाजार की दुकाने बंद रही। स्थानीय लोगों ने शहीद पुलिस वालों की याद में माॅ सिद्धिदात्री मंदिर परिसर से कैण्डल मार्च निकाला। जो स्टेशन रोड, थाना रोड, यदुमोड़, महाबीर मंदिर मोड़ होते हुए माॅ सिद्धिदात्री मंदिर चौक पहुंचाते जहा एक सभा में तब्दील हो गई। मौके पर सहिद मिथिलेश बाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दिनेश कुमार सिंह पत्रकार ने कहा कि अपराधियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला घिनौना कृत्य है। रोहित कश्यप तथा मशरक पश्चिमी के सरपंच बिनोद प्रसाद ने कहा कि इसके प्रति सारण एसपी को गंभीर होना पड़ेगा। वहीं मशरक थानाध्यक्ष रतनेश कुमार वर्मा ने कहा कि शहीद सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार साह ने मशरक समेत सारण जिले के अधिकांश थाना के जनता के दिलों पर राज किया है। आज इस श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़ में लोगों का चेहरा साबित कर रहा है। नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष महेश्वर प्र.सिंह तथा भाजपा के सरोज कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी थाने में ईमानदारी के वजह से कुछ ही महीनों में उनका तबादला कर दिया गया। वहीं मशरक मंडल भाजपा के अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू ने कहा कि मशरक थानाध्यक्ष के पद पर मिथलेश बाबू का कार्यकाल इतना अच्छा रहा कि मशरक की जनता आज भी उन्हें याद करती है। डुमरसन के पूर्व मुखिया बच्चालाल साह ने कहा कि मशरक थाना क्षेत्र में उन्होंने अपनी कार्यशैली की अनूठी अमिट छाप छोड़ी। पंकज कुमार सिंह पत्रकार ने कहा कि मिथलेश बाबू गरीब से लेकर अमीर लोगों के दिलों पर अपना कब्जा जमा लिए थे। जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह ने कहा कि मिथलेश जी के पास पीड़ित जब भी फरियाद लेकर आते थे। तो उनकी कार्यशैली देखकर उन्हे लगता था कि अब उन्हें न्याय मिल जायेगा। कैण्डल मार्च में उपस्थित लोगों में दारोगा रामभरत सिंह, जमादार श्यामबिहारी पाण्डेय, जमादार अशोक कुमार चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह, विजय सरार्फ, पंकज कुमार यादव, अनुज ओझा, सुनिल कुमार गुप्ता, उमा प्रसाद, प्रेमजीत सिंह, बीरेन्द्र राय, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, आम आदमी पार्टी के नेता अमीत कुमार सिंह, एनएसयूआई के जिला सचिव प्रकाश कुमार, प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह ,डाक्टर रिशी पाण्डेय ,अभय पाण्डेय शिक्षक ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।




Recent Comments