दिघवारा (सारण) नयागांव थाना के बाकरपुर गांव में विद्युत चोरी की जांच करने गए विद्युत कनीय अभियंता के साथ मारपीट व मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कनीय अभियंता हरिराम नारायण ने सोनपुर थानाध्यक्ष को आवेदन पत्र देकर बाकरपुर निवासी लवकुश सिंह पर सुसंगत धराओं के तहत मुकदमा दर्जगी व कार्रवाई की मांग की है। जेई के मुताबिक गत् 6 मार्च को विद्युत विच्छेदन व चोरी की जांच हेतु वरीय पदाधिकारी ने आदेशानुसार बाकरपुर गांव गया जहाँ लवकुश सिंह सहित 20-25 लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन छीन ली। इसकी सूचना सहायक अभियंता, सोनपुर की दी।बहरहाल, सहायक अभियंता, प्रमंडल अवर अभियंता व होमगार्ड के जवानों के सामने 200के करीब लोगों ने बंधक बनाने व एनएच 19जाम करने का प्रयास किया ।वक्त की नजाकत को देखते हमलोग किसी तरह बाकरपुर गांव से निकलने में सफल रहे।




Recent Comments