पोखरेरा पंचायत के लौवा शिव मंदिर में लगा ग्राम सभा, आँगनवाड़ी सेविका को मिला नियुक्ति

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) । 26.07.19 :
प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत के वार्ड 09 के सेविका पद के लिये लौवा शिव मंदिर के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड अध्यक्ष ममिना बेगम व प्रवेक्षिका लवली कुमारी और पंच कमलावती देवी ने संयुक्त रूप से आँगनवाड़ी सेविका रेणु देवी को नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र पाकर सेविका रेणु देवी काफी खुश थी।उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। सेविका ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आँगनवाड़ी केंद्र का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कार्यो का निर्वाहन करूँगी।वार्ड अध्यक्ष व कमलावती देवी ने बताया कि इनकी नियुक्ति नोनिया टोली के वार्ड 09 में हुई है।जिन्हें ग्राम सभा का आयोजन कर नियुक्ति पत्र दिया गया।उक्त मौके पर पूर्व मुखिया बीर बहादुर राय,मदन सिंह,शंकर ठाकुर,मिश्री साह, मोहमद आलम,राज मंगल राय,मन्ना व अन्य उपस्थित थे।