मढ़ौरा(सारण) । नगर क्षेत्र के मरहौरा खुर्द मोहन बागान में एक मटकोर में शामिल होने पहुंचे एक युवक की बाइक को चोरों ने चुरा लिया । मामले में मरोड़ा खुर्द निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि वह मटकोर में शामिल होने के लिए मरहौरा खुर्द, मोहन बागान स्थिति त्रिवेणी प्रसाद के दरवाजे पर अपनी स्पलेंडर बाइक को लगाकर मटकोर में चला गया था । जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी । काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक का कहीं पता नहीं चला ।