पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र में कोविड 19 के लिए डोर टू डोर सर्वे शुरू हो गया है ।आँगनबाड़ी सेविका घर घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों का पूर्ण विवरण इक्कठा कर रहीं हैं ।जिसमें मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों का नाम,उम्र, लिंग, विदेश यात्रा, या अन्य प्रदेशों की यात्रा, खासी,बुखार तथा श्वास लेने में परेशानी आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक पूछताछ कर रहीं हैं ।सर्वे यह पाँच दिनों तक चलेगा ।