मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के रेपुरा में पुलिस ने छापामारी कर एक मुर्गी फार्म के पीछे स्थित झाड़ी से शराब को बरामद किया है । मामले में मढ़ौरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में रेपुरा वार्ड संख्या दो निवासी मैनेजर महतों के पुत्र शैलेंद्र महतों को आरोपित किया है । कहा है की पुलिस को देखते ही आरोपी शराब को फेंक कर भागने लगा । खोजबीन करने पर मुर्गी फार्म के पीछे से एक प्लास्टिक के बोरा में 10 लीटर और दूसरा गैलन में 5 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।