समस्तीपुर:शहरवासियों एंव युवाओ ने पुर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शहर में निकला कैंडल मार्च

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय शहरवासियों एंव युवाओ ने देर संध्या पुर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शहर में कैंडिल मार्च निकाल कर श्रधांजलि अर्पित किया।केंडिल मार्च मनोकामना मंदिर से शुरू की गई जो लहेरीया बाजार ,मेन बाजार,गोला पट्टी , थाना रोड , 32 नंबर रेलवे गुमटी ,मालगोदाम रोड होते हुये शहर का ह्रदय स्थल महावीर चौक पर समाप्त हुई।एवं श्रधांजलि अर्पित करते हुये 2 मिनट का मौन धारण किया ।
मार्च में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पासवान,उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, वार्ड पार्षद गौड़ी शंकर, राजद नेता महेन्द्र कुमार , सौरभ कुमार सोनी , मनीष वर्णवाल , गुड्डू ठाकुर , अजय सोनी , बब्लू चौधरी , रत्न प्र० गुप्ता , राजीव कुमार , बब्लू ठाकुर, मो.वसीम अकरम , प्रभात कुमार ,रूपक कौशल , राहुल सहित सैकड़ों की संख्या में शहरवासी और युवा शामिल थे ।




Recent Comments