मोतिहारी । आकाश हत्या कांड में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने सोमवार को खुलासा करते बताया कि कांड का मुख्य आरोपी अजय के द्वारा 4 लोगो की मदद से हत्या की गई है। जिसमें तुरकौलिया एवं बंजरिया थाना सहित रघुनाथपुर ओपी प्रभारी द्वारा डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में संयुक्त रूप से  छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल कुमार, सदरे आलम, विनय कुमार एवं गोबिंद कुमार का नाम शामिल है तथा सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष के इर्द-गिर्द है और चैलाहा थाना बंजरिया के निवासी है। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिसमें बताया है कि अजय के साथ मिलकर पहले बेल्ट से आकाश को मारा गया जब वह बेहोश हो गया उसके बाद सभी ने मिलकर उसकी गर्दन  दावा कर हत्या कर दी गई।
वही पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने बताया कि आकाश की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। जिसमें आज से लगभग 15 पूर्व अजय और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग के कारण ही झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी सहित बेल्ट व गंजी भी अपने कब्जे में ले लिया गया है, तथा मुख्य आरोपी अजय को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि संग्रामपुर प्रखंड के परसौनी निवासी हरिशंकर सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ देवव्रत की हत्या चैलाहा कुड़िया टोला जाने के क्रम में गत शनिवार की शाम चैलाहा बगही पुल के समीप गन्ने की खेत में ले जाकर बेल्ट से मारकर एवं गला दबाकर दी गयी थी। हत्या कर शव को अपराधियों ने धनवती नदी किनारे चैलहा में फेंक दिया था। शव को पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि बरामद कर तहकीकात शुरू कर दी थी।
बताया जाता है कि एक तरफ आकाश के परिजन छठ पर्व की तैयारी में जुटे थे तभी कपड़ा खरीदने गए आकाश का शव पहुंचा। परसौना गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। परिजनों द्वारा अज्ञात लोगों के विरुध प्राथिमिकी दर्ज कराई गई थी जिसे पुलिस ही खुलासा कर सकती थी। वही बताया जाता है कि मृतक आकाश कुमार उर्फ देवव्रत हरिकिशोर सिंह का पुत्र था। वह तुरकौलिया प्रखंड के रघुनाथपुर में रहकर बीए प्रथम पार्ट में पढ़ाई कर रहा था। रघुनाथपुर के जिस लॉज में छात्र आकाश रहता था उसके मालिक के पुत्र से भी पुलिस गहन पूछताछ की गई थी। आकाश की हत्या के पीछे एक लड़की का लव अफेयर्स की चर्चा की जा रही थी जिसे पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने पुष्टि की है। इस विंदु पर भी पुलिस अनुसंधान कर रही थी।
वही मृतक की मां रीना देवी, दादी लालमुनी देवी और बूढ़े बाबा रामेश्वर सिंह शव देख बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। मृतक के पिता दिल्ली में रहकर अपना निजी कारोबार करते हैं। वही मृतक के चाचा प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार मृतक आकाश शनिवार की सुबह छठ पर्व पर कपड़ा खरीदेने के लिए घर से रुपये लेकर मोतिहारी गया था। अपनी माँ से कहा कि कपड़ा व मोबाइल खरीदकर कर बाजार से वापस आ जाऊंगा। लेकिन देर रात्रि में उसकी हत्या हो जाने की सूचना मिली। आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था व उसके दोनों छोटे भाई इंटर के पढ़ाई कर रहे हैं। वही सूत्रों की माने तो घटना का मुख्य आरोपी अजय जो कि बंजरिया अंचलाधिकारी का ड्राइवर है, एक लड़की को लेकर मृतक आकाश के लॉज में पहुँचा था जहाँ आकाश ने उसका वीडियो बना लिया था, और वीडियो दिखाकर अजय को ब्लैकमेल करने लगा था, जिसके लिए हत्या के पूर्व अजय ने आकाश को धमकी भी दे चुका था।