
निगरानी विभाग द्वारा धारायें इसुआपुर पीओ के बचाव में कूदे पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक साजिश क़ा आरोप लगा धरने पर बैठे

इसुआपुर (सारण):- इसुआपुर प्रखंड के मनरेगा पीओ को निगरानी विभाग द्वारा राजनितिक साजिश के तहत इसुआपुर प्रखंड प्रमुख पति अजय राय द्वारा फँसाये जाने का मामला तूल पकङता हीं जा रहा है ।

वहीं बता दें की 1 मार्च की प्रमुख पति अजय राय ने इसुआपुर बाजार में अपनी गाङी में बुलाकर 1 लाख रुपये पीओ ऐजाज अहमद के हाथों में पकङा निगरानी विभाग की टीम को बुला पकङवा दिये थे । वहीं बुधवार को मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा की अध्यक्षता में इसुआपुर प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना देकर पीओ ऐजाज अहमद को निर्दोष बताते हुये इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच की माँग की । वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने अपने ज्ञापन में कहा है कि प्रखंड प्रमुख पति अजय राय द्वारा रोजाना प्रखंड कार्यालय में प्रमुख की अनुपस्थिति में प्रमुख की कुर्सी पर बैठते हैं जो प्रखंड प्रमुख की कुर्सी की गरिमा का अपमान हैं । इस पर रोक लगनी चाहिये और प्रमुख या उपप्रमुख की उपस्थिति में हीं उनका कार्यालय संचालित होना चाहिये । वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने पाँच सुत्री माँगों की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सारण व उपविकास आयुक्त सारण को देते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमूद कुमार को ज्ञापन सौपा । और इस पूरे मामले की जाँच के लिये विभाग को लिखने की माँग की । बैठक में मुखिया धनंजय पाण्डेय, राजकिशोर सिंह, गजेन्द्र सिंह, सुनील चौरसिया, मनोज राय, अरविन्द चौरसिया, रंगलाल राय, राजदेव राय, मनोज साह, पूर्व प्रमुख मितेन्द्र राय, पंचायत समिति सदस्य कमल सिंह, नितेश सिंह, मिथून सिंह, राजाराम सिंह, मनू राम, उमेश ठाकुर, हरेराम राम, रानी देवी उपस्थित थे ।




Recent Comments