सिवान :धूमधाम से मनी स्‍वतंत्रत्रता सेनानी की जयंती
#परवेज अख्तर /दरौली (सिवान): मुख्य बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी राम अवतार आर्य के स्मारक स्थल परिसर में रविवार को उनकी 118वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। सभी आगत मुख्य अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि किया गया। बारी बारी से सभी आगत मुख्य अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रामवतार आर्य द्वारा देश आजादी में निभाई गई भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। राम अवतार आर्य के परपौत्र ओमप्रकाश कानू ने कहा कि उन्होंने अहिंसा और बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में राम अवतार आर्य का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर उप प्रमुख उमेश यादव, मो सरीफ खां, गौतम गुप्ता, दिलीप गुप्ता उर्फ लड्डू , वीर कुंवर सिंह, चंद्रमा प्रसाद, धर्मनाथ यादव, चंदन गुप्ता, सोनू पांडेय, राहुल गुप्ता, धीरज गुप्ता सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।