
फरवरी में मनाया जाएगा ‘सारण्य महोत्सव’
ロ तीन दिवसीय महोत्सव में जूटेंगे कई दिग्गज, तैयारी बैठक की समीक्षा में लिया गया निर्णय:-
छपरा(सारण)।शहर के कई सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के नेताओं व बुद्धिजीवियों की बैठक में आगामी फरवरी माह में तीन दिवसीय सारण्य महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता गायक कृष्ण मेनन ने की।
बैठक को संबोधित करते हूए चंद्र प्रकाश राज ने कहा कि सारण की ऐतिहासिक और पौराणिक गाथाओं को अक्षूण्ण रखने के लिए आगामी फरवरी महीने में सारण्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूर्व पत्रकार युगल किशोर राही व आप के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि महोत्सव में मुख्य रूप से शिक्षा,स्वास्थ्य,साहित्य व संस्कृति पर मुख्य फोकस रहेगा।सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विद्या भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी नये व पूराने लोगो से जनसंपर्क किया जाएगा। प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह व भाजपा नेता के.बी.सिंह ने सारण्य महोत्सव को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए । बजरंग दल के वरीष्ठ नेता राहूल मेहता ने इस अवसर पर एक स्मारिका के विमोचन की आवश्यक्ता बतायी।
बैठक में मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश राज, प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह,शंकर शरण शिशिर,अजय अजनबी,प्रमोद सिंह टुन्ना,राहूल मेहता,युगल किशोर राही,विमलेन्दू भूषण पांडेय,ग्यानेश्वर नाथ तिवारी,सुप्रशांत सिंह मोहित,लालु प्रसाद,प्रो.के.बी.सिंह,रंजन यादव,विष्णू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments