मांझी में गोली मार व्यवसायी की हत्या
दैनिक खोज खबर डेस्क
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में गोली मारकर व्यवसायी की हत्या कर दी गयी है। गुरुवार की अहले सुबह मुर्गी फार्म संचालक व टेंट व्यवसायी ढुलू साईं की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने मटियार फील्ड के निकट गोली मारकर व्यवसायी की हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।




Recent Comments