भीलवाड़ा:तेरापंथ धर्मसंध दीक्षा दिवस पर ”जीवन रक्षा संध सुरक्षा” कार्यक्रम आयोजित

आज़ाद नेब (8058220365)
भीलवाड़ा 9 मई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा देश भर में अपनी 325 शाखाओं द्वारा तेरापंथ धर्मसंध के ग्यारवें आचार्य श्री महाश्रमणजी के दीक्षा दिवस ‘‘युवा दिवस’’ पर ‘‘जीवन रक्षा-संध सुरक्षा‘‘  के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा यातायात शाखा, रेल्वे फाटक के पास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम कि शुरूआत मंगलाचरण द्वारा की गई। आतिथ्य स्वागत् उद्बोद्न परिषद् अध्यक्ष राकेश झाबक द्वारा किया गया।  अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के कोषाध्यक्ष नवीन वागरेचा तेरापंथी सभा के मंत्री निर्मल गोखरू, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज ओस्तवाल, तेरापंथ युवक परिषद् पुर के अध्यक्ष संजय बोरदिया ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विषेश रूप से आमॅत्रित परिवहन विभाग  डी टि ओ   जनार्धन  आर्चाय ने ओटो चालको व सभी जन समुदाय के लिए यातायात संबधी जानकारी एवं सुरक्षा नियमों से अवगत् कराया।

कार्यक्रम में यातायात प्रभारी  प्रकाश भाटी , तेरापंथ सभा अध्यक्ष भेरूलाल चौरड़ीया, सहमंत्री अशोक सिंघवी, निर्मल सुतरिया, परिषद् के श्रेष्ठ कार्यकर्ता सुनिल दक, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल गांधी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय सहमंत्री अकुर बोरदिया, अणुवृत समिति अध्यक्ष सम्पत खाब्या, तेरापंथ युवक परिषद् के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सामसुखा, सहमंत्री विमल पितलिया, कोषाध्यक्ष संतोष सिंधी, सगंठन मंत्री प्रदीप ऑचलिया, सदस्य धमेन्द्र कोठारी, सुमित नाहर, मुकेश रांका, विनोद मारू, संजय भानावत, कमलेष सिरोहिया, दिनेश मांण्डोत आदि उपस्थित थे।  कार्यक्रम के अन्त में तेरापंथ युवक परिषद् मंत्री पवन कोठारी ने सभी का आभार किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन युवक परिषद् के सहमंत्री नरेश नाहटा ने किया। कार्यक्रम के अर्न्तगत 101 आटो चालको के लक्ष्य के साथ निःशुल्क  2.5 लाख रूपये का दुर्धटना बीमा तथा ओटो की निःशुुल्क पीयूसी जाचं की गई एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत् ओटो पर नशा मुक्ति के प्रचार हेतु स्टीकर लगाये गये है।  इस कार्यक्रम का अगला चरण 21 मई 2017, रविवार को इसी स्थान पर किया जायेगा। जिसमें ओटो चालको को उनके दुर्घटना बीमा की पॉलिसी वितरित की जायेगी। एवं उनका सपरिवार निःशुल्क चिकित्सा जाचं शिविर एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जायेगा।