शोर्ट सर्किट से लगी आग ने दो परिवारों को तबाह किया
राकेश फौजदार 
भरतपुर 3 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर में सैपऊ थाना क्षेत्र के खपरेला और रजोरा कला गांव में शोर्ट सर्किट के बाद लगी आग ने दो परिवारों को तबाह कर दिया और लाखों का माल और नकदी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार खपरेला गांव में हजारी कुशवाह अपने घर में होने वाली शादी में देने के लिए दहेज का सामान लेकर आया था। लेकिन बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने उसे पूरी तरह बरबाद कर दिया और घर में रखा सारा सामान, अनाज और नकदी जलकर राख हो गई। दूसरी घटना हुई रजोरा कला गांव में जहां पीड़ित किसान रामस्वरुप के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग के बाद जलकर राख हो गई।