कलक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत रांई में रात्रि चौपाल के तहत की जनसुनवाई
फ़िरोज़ खान
बारां, 24 जून। जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन जागरूकता के अभाव में कई पात्र व्यक्ति भी इनके लाभ से वंचित रह जाते है, अतः सजग होकर लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
डॉ. सिंह शुक्रवार को पंचायत समिति छीपाबडौद की ग्राम पंचायत रांई के अटल सेवा केन्द्र मंे रात्रि चौपाल के तहत ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक करते हुए पात्र व्यक्ति को श्रमिक कार्ड, पालनहार, राजश्री योजना, भामाषाह स्वास्थ्य बीमा जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलवा सकत है, जिससे इन योजनाओं की सार्थकता भी सिद्ध हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामवासियों की बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण आदि विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए।
शौचालय बनवाये
कलक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई में कहा कि गांव में स्वच्छता बनाये रखने एवं बीमारियांे से बचाव के लिए आवष्यक है कि खुले में शौच जाने की बुराई को समाप्त किया जाये। प्रत्येक ग्रामवासी को घर में शौचालय का निर्माण करवाकर उसका उपयोग करना चाहिए, जिससे गांव में स्वच्छता व स्वास्थ्य के उच्च मापदंड स्थापित कर सर्वांगीण विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि खुल में शौच जाना एक सामाजिक अभिषाप है, इससे कई बीमारियां फैलती है, और सबसे अधिक बच्चें प्रभावित होते है और उल्टी-दस्त व कुपोषण के कारण कई बच्चों की मृत्यु तक हो जाती है, साथ ही उन्होंने बताया कि स्वस्थ भारत मिषन के तहत घर में शौचालय निर्माण करने पर सरकार द्वारा 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राषि भी दी जा रही है, जिसका सभी को लाभ लेते हुए स्वच्छता व स्वास्थ्य के अभियान में सहभागी बनना चाहिए। कलक्टर डॉ सिंह ने ग्रामवासियों को बैंक खाता खुलवाने, आधार व भामाषाह कार्ड बनवाने की बात कही, जिससे केन्द्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को सीधे बैंक खाते में सुनिष्चित किया जा सके।
लहसुन मण्डी में किसानों से की चर्चा
कलक्टर डॉ. सिंह ने छीपाबडौद लहसुन मण्डी का दौरा कर मण्डी सचिव से लहसुन मण्डी में किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए मण्डी में किसानों की आवष्यकताओं व समस्याओें की जानकारी लेते हुए नियमानुसार हरसंभव सहायता का भरोसा दिलवाया। इस मौके पर मण्डी सचिव मनोज मीणा, किसान आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर सरपंच, उपखण्ड अधिकारी हीरालाल वर्मा, विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामवासी आदि मौजूद थे।




Recent Comments