अलवर: अवैध शराब के खिलाफ गुलाबी गैंग ने मोर्चा खोला
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 13 मई। राजस्थान के अलवर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं द्वारा बनाई गई गुलाबी टीम ने शनिवार को दिल्ली दरवाजा के बाहर इलाके में शराब बिक्री को लेकर गंगा मंदिर पर प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग की प्रमुख कार्यकर्ता प्रेमलता ने बताया कि गंगा मंदिर के आस-पास सुबह 5 बजे से ही शराब पीना शुरू हो जाती है और जो देर रात तक बिकती रहती है. इससे यहां के लोगों का जीना हराम हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सीघ्र ही यहां अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और धरना दिया जाएगा।




Recent Comments