भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए रोटरी सारण ने थाना चौक स्थित शहीद स्मारक पर किया पौधारोपन

छपरा : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए रोटरी सारण ने थाना चौक स्थित शहीद स्मारक पर पौधारोपन किया। पौधारोपण के पश्चात रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें। जहाँ भी पौधारोपण हो उसकी सलामती की भी जिम्मेदारी लेनी होगी तभी पौधा पेड़ के रूप में विकसित होगा।
पौधारोपण में रोटरी सारण के अध्यक्ष राजेश जायसवाल सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी,पुर्व अध्यक्ष राजेश फैशन,सत्यनारायण प्रसाद रतनलाल,बाबू लाल,रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,राज कुमार गुप्ता आदि ने पौधारोपण किया।