परसा में सनेट्रिक नैपकिन निर्माण केंद्र का हुआ शुभारम्भ
#मैनेजमेंट और टेक्नालॉजी की भी पढ़ाई सुविधा स्थानीय स्तर पर हुआ सर्व सुलभ

परसा (सारण) : उच्च शिक्षा मैनेजमेंट तथा टेक्नालॉजी की शिक्षा के लिए छात्रो को अब नही भटकना पड़ेगा।सभी पढ़ाई अब इंटेलस संस्था से मिलेगा।आज के आधुनिक परिवेश में शिक्षा के साथ कम्प्यूटर की शिक्षा अति जरुरी है।

परसा बजार पर शिक्षा के साथ रोजगार देने की इंटेलस परिवार द्वारा जो पहल किया जा रहा है।जो सराहनीय कदम है।उक्त बातें परसा बजार में संचालित इंटेलस संस्था द्वारा संचालित होने वाले इंस्टूयुत ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नॉलोजी एसोसिएट केंद्र तथा सनेट्रिक नैपकिन केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कालाजार पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने कही।

डॉ सिंह ने कहा कि आज की परिवेश में मैनेजमेंट की पढाई करने के लिए छात्रो को प्रदेश पलायन करने की जरुरत नही है।परसा में ही सभी सुबिधा उपलब्ध हो गया है।उन्होंने कहा कि लड़कियो की अपेक्षा लड़को की शिक्षा की स्तर गिर रहा है।सुधार करने की जरुरत है।संस्था को और आगे बढ़ाने में जो भी जरुरत पड़े मैं कदम से कदम मिलाकर साथ चलने के लिए कृत संकल्पित हूँ।वही डॉ तारकेश्वर सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा परसा में कम्प्यूटर कोर्स सनेट्रिक नैपकिन निर्माण तथा मैनेजमेंट की पढाई तथा छात्राओ को रोजगार मुहैया कराने की सुबिधा उपलब्ध कराइ गई है।उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओ को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान केवाईपी के तहत सफल दो सौ छात्रो के वीच मुख्य अतिथियो द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ दिलीप कुमार सिंह डॉ तारकेश्वर सिंह तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।उद्घाटन के उपरांत डॉ दिलीप कुमार सिंह ने सनेट्रिक नैपकिन निर्माण होने वाली कक्ष का निरिक्षण किया तथा कर्मियो को कई आवश्यक टिप्स दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो को निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा द्वारा समान्नित किया गया।कार्यक्रम में अमित कुमार जितेश कुमार राय मन सिंह संतोष कुमार बिट्टू कुमार साह खुश्बू कुमारी नेहा कुमारी स्नेहा कुमारी काजल कुमारी समेत सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल थे।




Recent Comments