◆ तीसरे दिन 185 लोगों ने किया भोजन, खुद विधायक ने लोगों को कराया भोजन, कहा सेवा ही धर्म

तरैया, सारण। कोविड-19 के कारण बिहार में लगाये गए लॉकडाउन से जहां गरीब और असहाय के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उनके राहत के लिए राज्य सरकार एवं जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलों में सामुदायिक रसोई का संचालन करने का निर्देश दिया गया हैं। तरैया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में संचालित समुदायक रसोई का गुरुवार को बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री सिंह उपस्थित लोगों को खुद भोजन कराया तथा उनसे भोजन की गुणवता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है ऐसे में सरकार द्वारा किसी भी गरीब, असहाय व निर्धन को भूखे नहीं रहने दिया जायेगा। उन्हीं जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा हैं। ताकि उन्हें कोई भी कष्ट न हो। वहीं तीसरे दिन गुरुवार की सुबह में 185 लोगों ने भोजन किया। मौके पर उपस्थित तरैया अंचल अधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता व्यवस्था की देखरेख में लगी हुई थी। अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने बताया कि यहां प्रत्येक दिन सुबह और शाम में निर्धन, गरीब और जरूरतमंदों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से दोनों वक्त की भोजन उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां पर सभी जरूरतमंद लोग आकर भोजन कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से भोजन शुरू हो जाएगी और शाम में भी भोजन उपलब्ध रहेंगी। दूसरे दिन भी दाल, चावल, सब्जी और सलाद की लोगों को खिलाई गई। वहीं सामुदायिक रसोई की देखरेख का जिम्मा प्रभारी अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह कर रहें हैं, जो सभी आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराकर ससमय लोगों को भोजन करा रहे हैं।