भारत पाक मैच का किया बहिष्कार,मरू प्रदेश क्रिकेट टीम का होगा गठन – गोदारा
 भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 4 जून। मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जयवीर गोदारा ने आज के भारत पाकिस्तान किर्केट मैच का बहिष्कार करते हुए कहा कि देश के शहीदो के सम्मान में हम इस मैच का बहिष्कार करते है और किर्केट बोर्ड को भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर इसका बहिस्कार करना चाहिय था एक और नापाक पाकिस्तान कायराना हरकते करता है और आने जवानों के सर काट देता हैं दूसरी और हम इस नापाक देश के साथ किर्केट खेले यह शर्मनाक है ।
  गोदारा ने बताया की प्रदेश के इस 13 जिलों के मरू प्रदेश इलाके मे भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं परन्तु सदैव इस इलाके के साथ भेदभाव हुआ ययः भेदभाव खेल प्रतिभाओं के साथ भी हुआ और राजस्थान किर्केट बोर्ड पर राजनेताओं का कब्ज़ा रहा है और अपने इलाके की प्रतिभाओं को मौका नहीं मिला अब मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा मरुधरा की किर्केट प्रतिभाओं के लिए मरू प्रदेश किर्केट लीग मैच हर जिले में करवाकर प्रतिभाओं को प्रदर्शन का मौका देगा और उनमें से उत्कर्स्ट प्रतिभाओं का चयन कर मरू प्रदेश किर्केट टीम का गठन किया जायेगा ।
  भारत के जाने माने किर्केट खिलाडी भरत शर्मा के निर्देशन में मरू प्रदेश किर्केट एकेडमी का निर्माण भी किया जायेगा जिसमे प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जायेगा और मरू प्रदेश टीम गठन के बाद देश विदेश के मैचों में मरू प्रदेश के खिलाड़ी भी भाग लेंगे ।