*सीवान : काफिला प्रतियोगिता में गोपालपुर (पश्चिम) को मिला प्रथम स्थान*
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस शाही मोहल्ला में सालाना काफिला मुकाबला का बीती रात्रि आयोजन किया गया ।हाफिज नईमुद्दीन द्वारा कुरआन की तिलावत कर प्रतियोगिता की शुरुवात की गई । मंच का संचालन हाजी समीउद्दीन द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में गोपालपुर सादात,(सीवान) रसूलपुर(गोपालगंज), लाइन बाज़ार पीकोल(गोपालगंज), खास टोला(गोपालगंज) व गोपालपुर पश्चिम (सीवान) के काफिला ने भाग लिया । हरिहांस (मालिकान) मेजबानी काफिला के द्वारा पहले अल्विदाई कलाम पढ़ा गया । उसके बाद बारी-बारी से सभी काफिला ने अपना अपना प्रोग्राम पेश किया । इस प्रतियोगिता में हजारों की भीड़ इकट्टा हुई थी। निर्णायक मंडल के सदस्य और जेडए इस्लामिया कॉलेज के प्रोफेसर ज़ियाउद्दीन व मोहम्मद आरिफ द्वारा गोपालपुर पश्चिम (सीवान) को प्रथम व गोपालपुर सादात (सीवान) को द्वितीय स्थान दिया गया । उमेर अहमद, नुरुलहक़ और फैजान नईम द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया । कमेटी के मुख्य संचालक हैदर अली, शाने अहमद, अदनान अहमद, अमजद अली, रिंटू, टाइगर अली, हज़रत अली व मशकूर अहमद मौजूद थे ।





Recent Comments