सभी समा

ज एकजुट होकर शहर में बनाये शान्ति व्यवस्था- अवस्थी
आज़ाद नेब
भीलवाडा 4 मई। प्रधानमंत्री के 15 सुत्रीय कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक मामलात एंव वक्फ विभाग के द्वारा सीरत सराय ट्रस्ट के सानिध्य में शहर में अमन चैन शान्ति व सौहार्द पूर्ण वातावरण के लिये मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर महेश शर्मा, सांसद एंव पुर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा थें। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसख्ंयक मामलात सदस्य हमीद मोहम्मद शेख ने की। वही कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि शहर विधायक विठठल शंकर अवस्थी, पुर्व युआईटी चैयरमैन लक्ष्मीनारायण डाड, मौलाना बरकत अली, शब्बीर अहमद साहब शेख, युसुफ रंगरेज पुर्व जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, मोहम्मद असलम छिपा, ताहिर पठान, लियाकत अली, हकीम पठान, अल्पसख्यंक मोर्चा जिला महामंत्री, युवाजनित सेवा समिति के अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने भी अपनी मन की बात कहते हुये शहर की शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये एकजुट होकर चलने का संकल्प लिया।  
                  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा पुर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने पुरे देश में अल्पसख्ंयको के लिये अमन चैन शान्ति के लिये 15 सुत्रीय कार्यक्रम के बिन्दु नम्बर 15 के तहत हर जिले वार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होने सभी अल्पसख्यको से शहर अमन चैन शान्ति व सौहार्द वातावरण कायम रखने की अपील की। और कहा कि सभी समाज को एकजुट होकर शहर की शान्ति व्यवस्था एंव विकास में भागीदारी रखनी होगी।  
                  वही शहर विधायक विठठल शंकर अवस्थी ने का कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि शहर की शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एंव मै अपनी तरफ से 36 कोमो को पुरी तरह से साथ लेकर चलने के लिये तैयार हूं। विशेष तोर से मुस्लिम समाज के लिये मै जो कुछ भी प्रयास कर सकूंगा वो करूंगा। कार्यक्रम में रहीम पठान, बसीर चाचा, हाजी मोहम्मद अयुब छीपा, कालू पठान, हाजीचान्द साहब, हाजी पीरू भाई मन्सुरी, हाजी असलम बिसायती, वयुद मन्सुरी, जी एम पठान, मोहम्मद अनीश पठान, हारून मन्सुरी सहित सैकडो मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मोजुद रहे।