पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
आज दिनांक- 09.04.2017 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी एवं बेतिया पैरिश यूथ के द्वारा कैथोलिक गिरिजाघर परिसर स्थित मिशन मिडिल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन फादर लॉरेन्स पास्कल ने फीता काटकर किया। फादर पास्कल ने कहा कि रक्तदान शिविर मानव सेवा का अतिमहत्वपूर्ण माध्यम है। मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान, सचिव जगमोहन कुमार, पैरिश यूथ के वाईस-प्रेसिडेंट राहुल राजेश, सचिव फादर एन्थोनी प्रकाश, सिस्टर ग्लाडिश, रेड क्रॉस के डॉ. शमसुल हक़, डॉ. आर. के. चौधरी, लाल बाबू प्रसाद, सुजीत कुमार मंटू, बृजमोहन गुप्ता, विनय कुमार, दीपक कु. वर्मा, राज कुमार, राजू कुमार राम, महेन्द्र प्रसाद आदि सहित मेडिकल टीम के डॉ. इंतेसारूल हक़, डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, मो. तबरेज अख्तर, जीत बंधन, मणिशंकर आदि उपस्थित थे। इस शिविर में संजय लियो, तरुण डिक्रूज, विक्रान्त विक्टर, अनुपमा विक्टर, रैना राजेश, रत्नेश जोसेफ, अजय लियो, अमित रफाएल आदि दर्जनों सहित नेत्रहीन विजेता रानी ने भी रक्तदान कर मानव सेवा हेतु लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। वहीँ बेतिया पैरिश यूथ ने प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की।