लौरिया:-आज राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 9-04-2017 को राष्ट्रीय आजाद मंच को जिला कार्यसमिति की बैठक लौरिया के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की धर्म जागरण की हरिहरनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक रथ यात्रा 13 अप्रैल को लौरिया पहुचेगी जिसका भभ्य स्वागत लौरिया के ब्लॉक चौक पर राष्ट्रीय आज़ाद मंच द्वारा किया जायेगा।तथा आगामी योजनाओ पे चर्चा करते हुए कहा की मंच के कार्यकर्ता 10-10 की टोली बना कर जिले की सामाजिक सर्वे करेंगे यह कार्यक्रम अगले महीने से प्रारंभ होगी इस दौरान कार्यकर्ता बल्मीकिनगर दोन क्षेत्र,लौरिया,चनपटिया,सहोदर जमुनिया,मैनाटांड़ नौतन,तथा बोडर् से सटे क्षेत्रो का सामाजिक सर्वे करेंगे इसमे जीवन व्यवस्था की विवधता,सामाजिक कठिनाई,रीति रिवाज,बाल मजदूरी,वाहन साधन,चिकित्सा,शिक्षा व्यस्था,कुपोषण के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रो मे मतारंण,कच्ची सड़क आदि पर विस्तार से अध्यन किया जायेगा जिसकी प्रतिलिपि मूख्यमंत्री को सौपी जायेगी।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन लौरिया प्रखंड अध्यक्ष गोलू मिश्र ने किया। बैठक को बेतिया शैलेश दुबे,कोषाध्यक्ष मोहित राय,नौतन प्रभारी अभिषेक गुप्ता,चनपटिया प्रभारी दीपक आर्य आदि ने संबोधित किया।मौके पर सन्नी,साजन ठाकुर,अखिलेश बरनवाल,गौतम सिद्धार्थ मिश्र,संदीप कुमार,मिथलेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें॥




Recent Comments