सारण :रोगी कल्याण समिति की बैठक में एसडीओ ने दिये कड़े निर्देश
मढौरा(सारण)
रेफरल अस्पताल परिसर में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुइ।मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार राय ने किया।बैठक में एसडीओ ने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने ,सतरंगी बेडसीट बेड पर लगाने,नर्स व गार्ड सहित अन्य कर्मियो को पूर्ण वर्दी एवं नेम प्लेट लगाकर मुस्तैद रहने,सभी कर्मियो को आई कार्ड लगाकर ड्यूटी में उपस्थित रहने,परिसर में साफसफाई का कड़ा निर्देश देते हुवे कहा की लापरवाही की शिकयत मिलने पर त्वरित करवाई किया जायेगा । प्रशासनिक कार्यों को दुरुस्त रखने के अतिरिक्त चिकित्सकों को रोस्टर के अनुरुप उपस्थित रहकर कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही कर्मियो को मोबाइल हमेशा चालू रखने का भी निर्देश दिया ताकि कभी भी कोई जानकारी हासिल की जा सके। बैठक में प्रभारी चिकित्सक बिरेश कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार गौतम सचितानंद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।





Recent Comments