
*सीवान : आगलगी की घटना में गेंहूँ 1500 बोझे जलकर हुए खांक*
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए हुसैनगंज से खुशबुद्दीन अहमद की रेपोर्ट
———————————————-
*👉आग लगने के कारणों का नहीं हो सका खुलासा ।*
*👉पानी की कमी के वजह से किसानों के आँखों के सामने जलते रहे गेहूं के बोझे।*
हुसैनगंज (सीवान) : प्रखंड के बड़रम पंचायत के क़ुतुबछपरा दाता नगर में आगलगी की घटना में गेंहू के 1500 बोझे जल कर राख हो गए । ग्रामीण तौसीफ जाया उर्फ़ लाडले ने बताया की अचानक बारह बजे के करीब में खेत में रखे बोझे में आग लग गई । हल्ला हंगामा हुआ तो गाँव के लोग पहुँचे । लोगो के पहुँचते-पहुँचते आग पूरी तरह फ़ैल गई और एक के बाद एक वहाँ रखे बोझा में आग पकड़ता गया और इस तरह किसानों के 1500 से भी अधिक बोझे उनकी आँखों के सामने जल कर रख हो गये।क्योंकि वहाँ पानी की व्यवस्था नहीं था फिर आग पे दमकल चला कर काफी मेहनत के बाद काबू पाया गया। इस आग में अब्दुल्लाह, नसरुद्दीन, खैरु निशा व राहत हुसैन समेत दर्जनों किसानों के 1500 से ज्यादा गेंहूँ के बोझ जल गये। स्थानिय लोगों का कहना है कि आखिर आग किसने लगाई ये पता नहीं चल रहा जबकि जहाँ गेहूं का बोझा जला है वो क्षेत्र आबादी से हट के है।रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव फ़ोन से किसानों को अस्वाशन दिया कि वे किसानों को हर संभव मदद दिलाएंगे। आग बुझाने में आरिफ जमाल, जैनुद्दीन, लाडले, जावेद अख्तर, सरफुद्दीन, मेराज, जमीरुद्दीन, मो० इस्लाम, सरवर जमाल, अल्लाउद्दीन अंसारी आदि लोगो ने सहयोग किया।
गेहूं के बोझा जलने में दो लोगो के बीच मार पीट एक घायल
फसल जलने के आरोप पे दो लोगो के बीच मार पीट हो गया। वहाँ मौजुद राहत हुसैन ने नजमा खातुन को आरोपित किया की इस फसल में नजमा खातुन ने आग लगाया है । तू तू मय में बात इतनी बढ़ गई की दोनों लोग आपस में भीड़ गए और राहत हुसैन ने बल्ले से नजमा के सर पे वॉर कर दिया जिस से नजमा का सर फट गया। उसी अफरा तफरी में वहाँ मौजुद लोगो ने पास के डॉ के पास ले जाके नजमा खातुन की मरहम पट्टी करवाई




Recent Comments