सारण के झौआ मे समाज सेवी स्व.रामरंजन रजक की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा आयोजित
दिघवारा
प्रखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व रामरंंजन रजक की पुण्यतिथि मंगलवार को झौआ स्थित उनके पैतृक आवास पर समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके पुत्र और जिला भाजपा के उपाध्यक्ष जयशंकर बैठा, बीजेपी के विधानसभा विस्तारक रामनरेश गुप्ता, विधानपार्षद प्रतिनिधि तनुज सौरभ, जिलापरिषद प्रतिनिधि जनार्दन सिंह चौहान, अमरेंद्र चौरसिया, राममूर्ति, सुनील कुमार रजक, चांद ज्योति देवी आदि ने अपने विचार प्रकट किए।




Recent Comments