अतिक्रमित कुआं की भूमि को सीओ ने कराया खाली
परवेज अख्तर/सिवान;

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के राजापुर गांव में सरकारी भूमि पर अवस्थित अतिक्रमित कुआं को सीओ युगेश दास, एसआइ राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया। सीओ ने बताया कि राजापुर गांव स्थित गैरमजुरआ मालिक भूमि एक कठा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जिला से आई पुलिस बल के सहयोग से इस कार्य को संपादित किया गया। उक्त भूमि पर श्री नाथ महतो एवं स्वामी नाथ महतो द्वारा अतिक्रमण किया गया था।