अग्निपीड़ित से मिले विधायक
परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के गोहपुर गांव में 20 दिसंबर को कैलाश साह के घर में आग लगने से करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इस दौरान उनके पुत्र राजू साह झुलस गया था तथा एक मवेशी की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर विधायक हेमनारायण साह सोमवार की शाम उनके घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, वीरेंद्र साह, शंभू साह,हरेंद्र साह आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments