
भाजयुमो ने छपरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया आयोजन
छपरा : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह का कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सारण द्वारा छपरा सदर अस्पताल में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओ में बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया।रक्त दान शिविर का उदघाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर छपरा के बिधायक डॉ सी एन गुप्ता,पूर्व विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कु सिंह,रामदयाल शर्मा,बंसीधर तिवारी,बृजमोहन सिंह,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह ,श्रीकांत पांडेय,रंजीत सिंह,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जिला भाजयुमो महामंत्री वरुण ,विवेक सिंह सिंह,भाजयुमो उपाध्यक्ष संतोष कु राय, चरण दस,अमित कु यादव,अन्नू सिंह कुमार भार्गव,अबधेश कु,प्रकाश कुमार,बबलू मिश्रा, धीरज कुमार,,अभिषेक कुमार,सुशील सिंह,आदि शामिल हुए,सदर अस्पताल के डॉ किरन ओझा जी के देख रेख में रक्त दान हुआ। भाजयुमो अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 14 सितम्बर से 20 सितंबर तक चलाया रक्तदान सेवा चलायाजा रहा है।इसके अंतर्गत जो भी रक्त दान हुआ है गरीबो के लिए दिया जाएगा। यही सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है।




Recent Comments