चौकीदार को दी गई विदाई
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : असांव थाना परिसर में रविवार की शाम थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त चौकीदार रुदल भगत की विदाई दी गई। उन्हें माला पहना कर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कहा कि पुलिस महकमा इसे हमेशा याद रखेगा। समारोह में एसआइ चंद्रनाथ उरांव, एएसआइ शत्रुघ्न सिंह, विनय कुमार, घनश्याम दुबे, गंगासागर सिंह, राधेश्याम दुबे, जयप्रकाश,
रमेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments