
इसुआपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव के वार्ड संख्या-12 स्थित सरकारी पोखरा की लगभग 13.14 धूर भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के निर्देश पर अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव, मनरेगा तकनीकी सहायक दानचंद साहू, अमीन पुष्पा कुमारी तथा एसआई संजय कुमार शर्मा तथा पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि पर छह लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण किया गया था। पूर्व में भूमि की मापी कर सीमांकन किया गया था, लेकिन संबंधित व्यक्तियों द्वारा स्वामित्व से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि यह पोखरा ग्रामीणों की सुविधा के लिए वर्षों पहले बनाया गया था, जिसे अतिक्रमण कर लिया गया था। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर सरकारी कब्जे में ले लिया गया।




Recent Comments